Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुस्लिम बहनों का भला नहीं चाहते तुष्टीकरण करने वाले : जेपी नड्डा

मुस्लिम बहनों का भला नहीं चाहते तुष्टीकरण करने वाले : जेपी नड्डा

जौनपुर (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने जौनपुर में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तुष्टीकरण की बात करने वाले लोग मुस्लिम बहनों का भला नहीं चाहते हैं। तीन तलाक से मुक्ति दिलाने का काम भाजपा ने किया। मुस्लिम महिलाओं को इज्जत से जिंदगी जीने का अधिकार नरेन्द्र मोदी ने दिया है। अब 80 प्रतिशत तीन तलाक की घटनाएं कम हो गयी हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि यह चुनाव सुरक्षा और शांति का चुनाव है। विकास बनाम विनाश का चुनाव है। योगी के आने के बाद बड़े-बड़े माफिया जेल में हैं। कानून को लागू रखना है। माफियाराज को खत्म करना है तो दोबारा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार लाना है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो हम कहते हैं, हम करते हैं। आज यूपी में विकास कार्य हो रहे हैं। यूपी में कानून व्यवस्था ठीक हो गई। सरकार से दिया गया पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है। इसलिए जनता को गुमराह करने वालों को घर बैठाना होगा।

योगी के मुख्यमंत्री बनने के समय यूपी में केवल 15 मेडिकल काॅलेज थे। भाजपा सरकार ने 59 मेडिकल काॅलेज दिया है। भाजपा सरकार में विकास की नई कहानी लिखी गई। इसलिए सरकार को मजबूती देना आप का काम है। भाजपा सरकार अगर केन्द्र में नहीं बनती तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त नहीं होती। आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular