Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबसपा के दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल,जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

बसपा के दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल,जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

वाराणसी (हि.स.)। बसपा के दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जिला प्रभारी सुशील त्रिपाठी की मौजूदगी में स्थानीय जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बसपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने वाले मंसाराम ,महेन्द्र सिंह चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों से प्रभावित होकर हम लोग दल में शामिल हुए हैं । भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

पाला बदलने वालों में हरिशंकर उपाध्याय, जुगुल सिंह, संजय सोनकर , कुंवर सिद्धार्थ, कृष्णकांत कल्लू मिश्रा, प्रवेश पटेल, वीरेंद्र सिंह आर्य, अजय विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular