Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेश मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगी अनुप्रिया पटेल

 मीरजापुर रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगी अनुप्रिया पटेल

मीरजापुर(हि.स.)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व जनपद की सांसद अनुप्रिया पटेल 28 नवंबर को मीरजापुर रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित दक्षिणी द्वार का लोकार्पण करेंगी। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पिछले दो दशक से मीरजापुर रेलवे स्टेशन के बहुप्रतीक्षित दक्षिणी द्वार के लोकार्पण से जनपदवासियों को जाम से राहत मिलेगी। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस द्वार के पास पार्किंग की व्यवस्था होने से वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। शहर में आवागमन तेज होगा।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामसकल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्र एवं मझवां विधायक डा. विनोद कुमार बिंद सहित जनपद के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular