Sunday, June 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमार्ग दुर्घटना में मध्य प्रदेश दर्शन करने जा रहे कार सवार दो...

मार्ग दुर्घटना में मध्य प्रदेश दर्शन करने जा रहे कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

कानपुर(हि.स.)। लखनऊ से मध्य प्रदेश दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो कार बीतीरात को चकेरी थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे एक वाहन से टकरा गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।

चकेरी थाना प्रभारी ने बताया कि लखनऊ के मोहनलाल थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार यादव (50) और पड़ोसी गुरूदीन (60) समेत सात लोग एक स्कार्पियों में सवार होकर रविवार रात मध्य प्रदेश स्थित एक मंदिर दर्शन को जा रहे थे। चकेरी के कोयला नगर हाइवे पर विपरीत दिशा से जा रही स्कार्पियो कार सामने से आ रहे किसी बड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में स्कार्पियो सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुरेन्द्र व गुरूदीन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार शुरू कर दिया।

खबर मिलते ही परिजन भी बदहवास हालत में हैलट अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर सोमवार सुबह मुकदमा दर्ज कर शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular