Thursday, July 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिला का फांसी पर लटका मिला शव, जल निगम अधिकारी पति समेत...

महिला का फांसी पर लटका मिला शव, जल निगम अधिकारी पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप

कानपुर (हि.स.)। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में जल निगम में अधिकारी की पत्नी का संदिग्ध हालत में घर पर बुधवार की रात फांसी के फंदे से शव लटका मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने प्रताड़ित कर हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोप के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नवाबगंज के सूर्य विहार इलाके के रहने वाले अनुराग सिंह जल निगम में अधिकारी पद पर तैनात है। अनुराग की साल 2015 में पूजा सिंह के साथ शादी हुई थी। दोनों के 02 बच्ची हैं जिनमें एक 03 साल की और एक 05 साल की हैं। महिला पूजा की ममेरी बहन को बुधवार की देर शाम इस बात की जानकारी मिली कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद जब पूजा की बहन ने फोन मिलाया तो पहले उसको ससुराल वालों ने गोलमोल जवाब दिया। उसके बाद उसे बताया गया कि उसकी बहन का हैलट अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज किया जा रहा है, जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

मृतक पूजा की ममेरी बहन निहारिका का आरोप है कि बहन के सास, ससुर व जीजा उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे। आज उसकी हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया और हैलट अस्पताल ले गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष के आरोपों के आधार व मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular