Monday, June 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहिलाओं को अश्लील संदेश भेजने का आरोपी बंदी

महिलाओं को अश्लील संदेश भेजने का आरोपी बंदी

हापुड़ (हि.स.)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को महिलाओं और युवतियों को अश्लील संदेश भेज कर और उन्हें प्रेमजाल में फंसाने वाले एक युवक को बंदी बनाया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक से मोबाइल फोन और कई सिम बरामद किए हैं।पुलिस ़क्षेत्राधिकारी वैभव पांडे ने बताया कि मोहल्ला मजीदपुरा निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि एक युवक का।ी दिनों से उसके मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेज रहा है। विरोध करने पर उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी को बंदी बनाने की योजना बनाई। पुलिस ने महिला के फोन से संदेश भेज कर युवक को हापुड़ बुलाया। संदेश मिलने के बाद युवक रविवार को हापुड़ आया तो पुलिस ने उसे बंदी बना लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम जनपद बुलन्दशहर के ग्राम साखनी निवासी मोहसिन बताया। उसने बताया कि वह महिलाओं और युवतियों को प्रेमजाल में फंसा कर उनके साथ रंगरंगलियां मनाता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular