Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमथुरा : विमल पान मसाला एवं अजंता राज ब्राण्ड स्किम्ड मिल्क पाउडर...

मथुरा : विमल पान मसाला एवं अजंता राज ब्राण्ड स्किम्ड मिल्क पाउडर की बिक्री हुई प्रतिबंधित

मथुरा (हि.स.)। जिले की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को विमल पान मसाला और अजंता राज ब्राण्ड स्किम्ड मिल्क पाउडर की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. गौरीशंकर ने पान मसाला व मिल्क पाउडर की अगर जिले में बिक्री की सूचना विभाग के कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालय में देने की अपील की है।

विदित रहे कि, पूर्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मथुरा के डीओ डॉ. गौरी शंकर के निर्देशन में दिसंबर माह 2020 में जनपद में पान मसाला को लेकर छापामार कार्यवाही की गई थी जिसमें 17 दिसंबर 2020 को जनता जनरल स्टोर जयश्री कॉलोनी शाहगंज दरवाजा मथुरा से खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने विमल पान मसाले का नमूना लिया गया था जिसको जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया था खाद्य प्रयोगशाला की रिपोर्ट में विमल पान मसाला मानव उपयोग के लिए खतरनाक एवं घातक हो सकता है। 
इसी को दृष्टिगत रखते हुए डीओ डॉ. गौरी शंकर ने विमल पान मसाला को पूरे जनपद मथुरा में अग्रिम आदेशों तक बिक्री भंडारण पर रोक लगा दी गई है यदि विमल पान मसाला किसी बिक्रेता के पास इस बैच का पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफएसएस एक्ट 2006 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
इसी प्रकार से इसी प्रकार 17 अक्टूबर 20 को खाद्य विभाग की टीम ने अजंता राज ब्राण्ड स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना भरा था जिसे खाद्य विश्लेषक उ.प्र. द्वारा असुरक्षित-हानिकारक घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular