भदोही(हि.स.)। भदोही जनपद में एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय से रवाना की गई हैं। जिले के 1354 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न कराया जाएगा।
जनपद में एमएलसी चुनाव के मतदान को लेकर 6 बूथ जिले में बनाए गए हैं । पांच बूथ ब्लॉक और एक बूथ नगर पालिका परिषद गोपीगंज पर मतदान के लिए बनाया गया है । मतदान सकुशल संपन्न हो, इसे लेकर स्टैटिक मजिस्ट्रेट ,जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस से सेक्टर अफसर तैनात किए गए हैं । अपर जिला अधिकारी ने बताया कि 1354 मतदाता पूरे जनपद में अपने मताधिकार का प्रयोग बूथों पर पहुंचकर करेंगे। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।
प्रभुनाथ
