Wednesday, November 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबीजेपी ही मल्हनी से लड़ेगी चुनाव : सुनील बंसल

बीजेपी ही मल्हनी से लड़ेगी चुनाव : सुनील बंसल

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की समन्वयक बैठक जिले के एक होटल में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में रविवार देर शाम सम्पन्न हुई। 

 संगठन के कार्यों का समीक्षा करते हुए सुनील बंसल ने कोरोना काल में जो सेवा कार्य जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने की उनकी सरहाना की और उन्होंने आगे कहा कि 14 सितम्बर से 21 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर चलेगा। उसमें प्रत्येक सेक्टर पर भाजपा का झंडा फहराया जाएगा। 
 युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर लगेगा, प्रत्येक मण्डल पर सफाई का कार्य होगा, उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि आप लोग कमर कस लीजिए। 
 मल्हनी विधान सभा में आगामी दिनों में होने वाले उप चुनाव के बारे में कहा कि भाजपा ही मल्हनी से चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिये बूथ पर जाकर आज से ही मेहनत करना शुरू कर दें तो चुनाव जीतने से हमें कोई रोक नहीं सकता। 
 बैठक में मुख्य रुप से क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री और विधानसभा मल्हनी के चुनाव प्रभारी अनिल राजभर, जिले के राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव, बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, जफराबाद के विधायक हरेंद्र हरेंद्र प्रताप सिंह, केराकत के विधायक दिनेश चौधरी के साथ-साथ भाजपा के जिला पदाधिकारी और मल्हनी विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। 
उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला महामंत्री सुशील मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, सुधाकर उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्यक्ष, जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा, संदीप सरोज, अभय राय मल्हनी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular