Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिजली कटौती से परेशान किसानों ने उरई-कोंच मार्ग पर लगाया जाम

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने उरई-कोंच मार्ग पर लगाया जाम

जालौन(हि.स.)। अघोषित बिजली कटौती को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने उरई-कोंच मार्ग पर जाम लगा दिया। बिजली न आने से किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

जनपद में बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों व किसानों ने शुक्रवार की सुबह गढ़र गांव में जाम लगा दिया। बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर लोगों ने विरोध जताया और इलाकाई लोगों ने रोड जाम कर दिया। बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा फूटा और विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। इस बीच लोगों ने विभागीय अधिकारियों को बुलाने की मांग की और उसके आश्वासन पर वापस लौट गए।

विशाल वर्मा/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular