एटा (हि.स.)। जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार को जलेसर के मोहल्ला ठगेलाल में मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे चोटिल हुए हैं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की है।
कस्बा जलेसर के मोहल्ला ठगेलाल निवासी ऊदल सिंह की 102 वर्षीय पत्नी सोमवती देवी दो बच्चों के साथ मकान में सो रही थी। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार को सुबह उनके मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे दबकर वृद्धा की मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे चोटिल हो गए।
सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक, राघवेन्द्र सिंह व इंस्पेक्टर जगदीश चन्द्र मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीण साथ राहत कार्य में जुट गए। घायल बच्चों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जलेसर के तहसीलदार अजीत कुमार और पूर्व पालिकाध्यक्ष हैप्पी भैया ने मौका मुआयना किया और परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
सुनील
