Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या में 41वें रामायण मेले का समापन 30 नवंबर को राज्यपाल करेंगी

अयोध्या में 41वें रामायण मेले का समापन 30 नवंबर को राज्यपाल करेंगी

अयोध्या(हि.स).)। रामायण मेला का समापन 30 नवम्बर को रामनगरी के रामकथा पार्क में प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल करेंगी। रामायण मेला समिति के संयोजक आशीष मिश्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आशीष मिश्र ने बताया कि 41वां रामायण मेला 27 से 30 नवंबर तक आयोजित हो रहा है । इस कार्यक्रम का समापन 30 नवंबर को है। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम के समापन की अनुमति प्रदान कर दी है।

समिति के महामंत्री प्रो. वीएन अरोड़ा ने बताया कि रामायण मेला इस वर्ष कुछ खास बनाने की तैयारी रामायण मेला समिति कर रही है । राम विवाह का पारंपरिक मंचन करने की तैयारी समिति कर रही है । पारंपरिक तरीके से विवाह पारंपरिक गीत इस वर्ष रामायण मेला के प्रमुख आकर्षण होंगे।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular