Tuesday, April 28, 2026
Homeमनोरंजनलंदन की सड़कों पर करीना और मलाइका अरोड़ा ने जमकर की मस्ती

लंदन की सड़कों पर करीना और मलाइका अरोड़ा ने जमकर की मस्ती

मलाइका अरोड़ा इन दिनों लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग कुछ तस्वीरें साझा की थी।वहीं अब मलाइका ने अपनी बेस्टी करीना कपूर खान संग कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें दोनों सहेलियां लंदन की सड़कों पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

तस्वीरों में मलाइका ने स्वेटर और जींस के साथ ब्लैक कलर का लॉन्ग कोट, तो वही करीना ने जींस के साथ फुल हाईनेक टॉप और साथ ही हॉफ स्लीव्स स्वेटर भी पहना हुआ है। तस्वीरों में दोनों ही अभिनेत्रियां काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं दोनों के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग भी साफ दिखाई दे रही है। करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा की दोस्ती बॉलीवुड में मशहूर है। दोनों अक्सर एक -दूसरे क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं।

दोनों के वर्कफ़्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी। वहीं करीना कपूर खान जल्द ही हंसल मेहता की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular