Saturday, April 18, 2026
Homeअन्यबांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 अप्रैल से

बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 अप्रैल से

-वापसी में इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से

लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवेे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 09005 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 अप्रैल से 17 जून के बीच करने जा रहा है। इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 09005 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 अप्रैल से 17 जून तक किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 09:30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 10:07 बजे, वापी से 12:22 बजे, सूरत से 14:05 बजे, वडोदरा से 16:33 बजे, रतलाम से 20:50 बजे, दूसरे दिन कोटा से 12:45 बजे, गंगापुर सिटी से 02:55 बजे, हिण्डौन सिटी से 03:35 बजे, बयाना से 04:27 बजे, आगरा फोर्ट से 07 बजे, टुण्डला से 08:05 बजे, फिरोजाबाद से 08:27 बजे, शिकोहाबाद से 08:42 बजे, मैनपुरी से 09:32 बजे, फर्रुखाबाद से 11:10 बजे, कायमगंज से 11:35 बजे, गंजडुंडवारा से 12:10 बजे, कासगंज से 13:15 बजे, बदायूं से 14:05 बजे, बरेली से 15:13 बजे तथा बरेली सिटी से 15:30 बजे छूटकर इज्जतनगर 15:55 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह से वापसी में 09006 इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से 18 जून तक किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को इज्जतनगर से रात 20 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी से 20:23 बजे, बरेली से 20:40 बजे, बदायूं सेे 21:22 बजे, कासगंज से 22:55 बजे, गंजडुंडवारा से 23:35 बजे, दूसरे दिन कायमगंज से 12:17 बजे,फर्रूखाबाद से 01:05 बजे, मैनपुरी से 02:20, शिकोहाबाद से 04:02 बजे, फिरोजाबाद से 04:22 बजे, टुण्डला से 05:10 बजे, आगरा फोर्ट से 06:05 बजे, बयाना से 07:57 बजे, हिण्डौन सिटी से 08:22 बजे, गंगापुर सिटी से 08:55 बजे, कोटा से 11:10 बजे, रतलाम से 16:10 बजे, वड़ोदरा से 21:15 बजे, सूरत से 23:27 बजे, तीसरे दिन वापी से 01:20 बजे तथा बोरीवली से 04 बजे छूटकर बांद्रा टर्मिनस 04:45 बजे पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से 18 जून तक अप-डाउन दोनों दिशाओं में 15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को वेटिंग से राहत मिलेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित 22 बोगियां लगाई जाएंगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना अनिवार्य है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular