Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश बसपा प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई दी

 बसपा प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 51वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, सभी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित देश व विदेश से शुभकामनाएं व बधाई मिल रही है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular