Monday, April 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरबलरामपुर में चली जेसीबी,चार के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन

बलरामपुर में चली जेसीबी,चार के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन

बलरामपुर(हि.स.) । सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने को लेकर जनपद में लगातार जेसीबी चल रही है। बुधवार को तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम पिपरा में जेसीबी से अवैध कब्जे हटाए गए हैं। दो खिलाफ मामला दर्ज की गई है।

नायाब तहसीलदार शिवेन्द्र पटेल ने बताया कि ग्राम पिपरा में खलिहान की भूमि पर चार लोगों ने रमजान पुत्र शौकत अली, बच्चन पुत्र अजायब ,शहजाद पुत्र इबनेहसन ,वहीदुल हसन पुत्र नजब हुसैन अवैध कब्जा कर उस पर मकान का बुनियाद ,शौचालय बना रखा था। जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गाटा संख्या 356 रकबा जीरो प्वाइंट 337 खलिहान की भूमि से कब्जा जेसीबी से हटाया गया है। दो के खिलाफ अवैध कब्जे का मामला तहसील में दर्ज किया गया है।

मौके पर नायाब तहसीलदार शिवेन्द्र पटेल , राजस्व निरीक्षक आशुतोष विश्वकर्मा,क्षेत्रीय लेखपाल रघुनाथ तिवारी, लेखपाल राजू दारू व चौकी इंचार्ज जैतापुर कुलदीप त्रिपाठी ,ग्राम प्रधान मनोज मिश्रा व भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

प्रभाकर

RELATED ARTICLES

Most Popular