Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजल संरक्षण अभियान में बोले कार्यकर्ता,पानी भी जरूरी

जल संरक्षण अभियान में बोले कार्यकर्ता,पानी भी जरूरी

वाराणसी(हि.स.)। भीषण गर्मी के दौर में गिरते भूजल स्तर के गहराते संकट को देख सामाजिक संगठन अब लगातार लोगों को जल सरंक्षण के लिए सचेत कर रहे हैं। गुरुवार को सामाजिक संस्था सुबह-ए- बनारस क्लब के बैनर तले मैदागिन स्थित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज परिसर में जुटे सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने शिक्षकों और छात्राओं के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान कालेज की प्रधानाचार्या डाॅ. संगीता बनर्जी,प्रबंधक डॉ. रितु गर्ग,काॅलेज प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारी अनिल केसरी, सामाजिक संस्था के मुकेश जायसवाल,डॉ. अशोक कुमार राय,राजन सोनी ने संयुक्त रूप से संदेश दिया कि जल ही जीवन है, यह तो सभी जानते हैं। लेकिन इसके दुरुपयोग से बाज नहीं आते हैं, तेजी से गिरते जा रहे भूजल स्तर और आने वाले दिनों में पानी की कमी से होने वाले गंभीर समस्याओं को देखते हुए जल बचाओ अभियान की जरूरत है। वक्ताओं ने बिन पानी घड़ा अधूरा है, इसमें पानी भी जरूरी है का नारा भी दिया।

छात्राओं ने हाथ में खाली घड़ा और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पानी की बर्बादी रोकने के लिए संदेश दिया। छात्राओं का कहना था कि सार्वजनिक स्थलों पर नलों की टोटियां अक्सर खराब हो जाती हैं और पेयजल बहता रहता है,यह ठीक नहीं है। अगर टोटियों को ठीक करा दिया जाए तो काफी जल की बचत हो सकती है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular