Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफैक्टरी मालिक से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

फैक्टरी मालिक से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

– बीमार बीवी के इलाज के लिए थी रुपयों की जरूरत

गाजियाबाद (हि.स.)। साहिबाबाद पुलिस ने एक फैक्ट्री मालिक को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले फैक्ट्री कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक रेडमी मोबाइल फोन बरामद किया है।

पूछताछ में इस युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी काफी बीमार है। जिसका इलाज गुरु तेगबहादुर अस्पताल में चल रहा है। उसके पास इलाज के लिए रुपये नहीं थे। वह बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर इस फैक्ट्री में काम करता था और केवल साढ़े 13हजार 500 रुपये उसको वेतन मिलता था। पत्नी के इलाज कराने के लिए ही उसने बाबा हाशिम गैंग की फर्जी आईडी बनाकर धमकी दी। पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक गरिमा गार्डन निवासी अनिल कुमार है। जो गरिमा गार्डन निवासी है ।

उन्होंने बताया कि इस शख्स ने हाशिम बाबा नाम के गैंग के नाम से एक फर्जी आईडी बनाई और उसी के आधार पर फैक्ट्री मालिक आरके श्रीवास्तव को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था। धमकी मिलने के बाद आरके श्रीवास्तव ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई उस तहरीर को भी अनिल ने ही लिखा था । उसने बताया कि वह फैक्ट्री मालिक की सीट के बगल में ही बैठता था। इसलिए उसे हर गतिविधि की जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि श्रीवास्तव के खाते में कितने रुपये की धनराशि है। इसी को देखते हुए उसने रंगदारी मांगी ताकि वे अपनी बीमार बीवी का इलाज करा सके।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular