-महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में शनिवार को नवदुर्गा पूजा के पावन अवसर पर शासन के निर्देशों के पालन स्वरूप मंदिरों, स्कूलों व सार्वजनिक जगहों पर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर महिलाओं में सुरक्षा की भावना जगाई और अराजक तत्वों में पुलिस के भय का माहौल बनाया। जिससे महिलाएं भयमुक्त होकर मंदिरों में पूजा कर सके और लड़कियां अपने स्कूल कालेज आ-जा सके।
जिले के बीस थाना क्षेत्रों में आज एंटी रोमियो टीम ने मंदिरों के आसपास व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल की। वहीं मौजूद महिलाओं व लड़कियों से बात कर उन्हें भयमुक्त होकर अपने काम करने के लिए जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आज नवदुर्गा के पहले दिन मंदिरों, पूजा स्थानों व सार्वजनिक जगहों पर एंटी रोमियो टीम की पुलिस द्वारा सुरक्षा अभियान चलाया है। महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन की प्रमुखता है। जिसके लिए एंटी रोमियो विशेष पुलिस टीम की हर थाने में गठन किया गया है। यह टीम का काम ही महिलाओं की सुरक्षा है। एंटी रोमियो टीम का आज का सराहनीय अभियान रहा।
देवेन्द्र
