Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज: रहस्यमय परिस्थितियों में बम फटने से तीन युवक घायल

प्रयागराज: रहस्यमय परिस्थितियों में बम फटने से तीन युवक घायल

प्रयागराज (हि.स.)। घूरपुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव के बाहर सोमवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में बम फटने से तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में चर्चा है कि तीनों युवक बम बना रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि घूरपुर के जमौली गांव निवासी अंकित, शेरा और धीरज सोमवार सुबह गांव के बाहर सूनसान स्थान पर एक झोला लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बम फट गया। विस्फोट से उक्त तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

एसपी ने बताया कि बम फटने के बाद तीनों युवक गांव के कुछ युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे थे। लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि तीनों युवक बम बनाने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक विस्फोट हो गए। तीनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिक उपचार के बाद मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular