प्रधानमंत्री ने बच्चों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किए 32.42 लाख
लक्ष्य को ध्यान में रखकर अध्ययन करने की दी नसीहत
हरदोई(हि.स.) । कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम केयर फार चिल्ड्रेन योजना के तहत संरक्षित चार शिक्षारत बच्चों जिन्होंने विगत वर्ष कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता दोनों को खो दिया, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, भरण-पोषण आदि जरूरतों को पूरा करने हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उच्च शिक्षा के लिए जनपद की अंजली सिंह के खाते में 10 लाख रुपये की धनराशि सहित अन्य तीन बच्चों के खातों में कुल 32,42,080/-रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की।
पीएम केयर फार चिल्ड्रेन योजना के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम को वीडियो क्रांफ्रेंसिंग माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020-21 में आई कोरोना महामारी के दौरान देश के बहुत से बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया, जिससे उनकी पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य, भरण-पोषण आदि आवश्यक जरूरतों को ध्यान मेें रख कर इस योजना के माध्यम से ऐसे बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों सभी व्यवस्थाओं के लिए प्रतिमाह धनराशि प्रदान की जाती है। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में समय का बदलाव नियत है, इसलिए लक्ष्य को ध्यान में रखकर अध्ययन करें। अपने को सर्वश्रेष्ठ साबित करें, इसलिए उन्हें सरकार से प्रतिमाह पीएम फार चिल्ड्रेन योजना के अर्न्तगत धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी।
कार्यक्रम के उपरान्त जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती वर्मा, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अलका गुप्ता एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पीएम केयर आफ चिल्ड्रेन योजना के अन्तर्गत लाभान्वित बच्चों को प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए स्नेह पत्र, स्वास्थ्य बीमा आदि प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वन्दना त्रिवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
अम्बरीष
