Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअवैध संबंधों के संदेह में अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

अवैध संबंधों के संदेह में अधेड़ की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

हत्यारोपित गिरफ्तार, आरोपित के घर से आलाकत्ल कुल्हाड़ी बरामद

झांसी(हि.स.)।मोंठ थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के शक के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर अधेड़ की हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को शराब पार्टी के दौरान अंजाम दिया गया। सुबह पुलिस को दी गई जानकारी के बाद सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों से पूछताछ में 6 दिन पूर्व हुए विवाद के संदेह में पुलिस ने पड़ोसी के घर की तलाशी ली। छानबीन के दौरान पड़ोसी के घर से खून से सनी कुल्हाड़ी पानी से धोई हुई मिली। एसएसपी ने बताया कि हत्यारोपित ने गिरफ्तार होने के बाद स्वयं वारदात को स्वीकार किया।

पुलिस को आज रावतियाना शाहपुर बस स्टैंड के पास निवासी सुम्मा पुत्र मुलई आदिवासी उम्र 50 वर्ष की हत्या के सम्बन्ध में सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के लड़के राजेश आदिवासी से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि बताया 5-6 दिन पहले उसके पिता का घर के सामने रहने वाले संतोष आदिवासी पुत्र टुंडे उम्र 40 वर्ष निवासी मोहल्ला रावतियाना शाहपुर बस स्टैंड थाना मोंठ से झगड़ा हुआ था। झगड़े के आरोपित को तलाश किया गया तो खून के निशान आरोपित के घर तक मिले। संदेह गहराने पर पुलिस द्वारा आरोपित के घर की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके घर से खून लगी हुई कुल्हाड़ी बरामद हुई। कुल्हाड़ी को धोकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था।

मौके पर सभी उच्चाधिकारीगण, फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्कवॉड जा पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना व एसपीआरए नैपाल सिंह भी झांसी से घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे।

एसएसपी ने बताया कि हत्या की घटना अवैध संबंधों के संदेह को लेकर की गई है। ऐसा आरोपित के द्वारा बताया गया है। आरोपित ने भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस की सक्रियता के चलते उसे दबोच लिया गया है। शेष विधिक कार्रवाई की जा रही है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular