Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ : विजयी प्रधान का समर्थक को मारी गोली, गंभीर

प्रतापगढ़ : विजयी प्रधान का समर्थक को मारी गोली, गंभीर


प्रतापगढ़ । जिले के आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के गौसपुर गांव में रविवार रात पंचायत चुनाव में हार से आक्रोशित लोगों ने विजयी उम्मीदवार के समर्थक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने सोमवार को बताया कि गौसपुर गांव प्रधान पद के लिए रविवार को हुई मतगणना में विष्णु तिवारी उर्फ सोनू निर्वाचित हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दिनेश मिश्र हार गए। रविवार रात गांव में आयोजित तिलकोत्सव में जीते हारे दोनों प्रत्याशी शामिल थे ,जहां उनमें कहा सुनी हुई। आरोप है कि हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से विजयी पक्ष के समर्थक विनय सिंह (30) घायल हो गए। सिंह को जिला चिकित्सालय लाया गया, चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु उन्हें प्रयागराज भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular