Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजौनपुर : बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला बड़े अंतर से जीतीं

जौनपुर : बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला बड़े अंतर से जीतीं


जौनपुर । जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर-45 से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की दावेदार मानी जा रहीं श्रीकला ने निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी को पराजित किया। जौनपुर में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में हर किसी की निगाह इसी सीट पर टिकी थी। जिला पंचायत के 83 वार्डों में से अधिकांश वार्डों में मतों की गिनती अभी जारी है। वार्ड नंबर 45 से पूर्व सांसद धनन्जय सिंह की पत्नी श्रीकला धनन्जय सिंह ने पहले चक्र से ही बढ़त बना रखी थी। अंतिम चक्र तक वह लगातार आगे रहीं। उन्हें कुल 14827 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी देवी 3524 ही मत प्राप्त कर सकीं। श्रीकला को 11293 रिकार्ड मतों से जीत मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular