प्रतापगढ़ (हि.स.)। जनपद के मान्धाता थाना क्षेत्र से बकुलाही नदी के पास से सोमवार को प्रतिबन्धित मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपित के पास एक कुंतल 25 किलो मांस बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि थाना क्षेत्र मान्धाता के वैशपुर बकुलाही नदी के पास से मोहम्मद शरीफ पुत्र शेर अली निवासी रामपुर बन्तरी थाना मान्धाता को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक कुन्तल 25 किलो गोमांस, मांस काटने में प्रयुक्त होने वाले चार बड़ा छूरा, दो चाकू, पांच खून लगी चादर, एक प्लास्टिक बोरी, एक रस्सी व एक सुपर स्प्लेण्डर मोटर बरामद किया गया। तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है।
