Tuesday, April 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : कायस्थ समाज ने की कलम-दवात की पूजा, होता रहा...

UP News : कायस्थ समाज ने की कलम-दवात की पूजा, होता रहा भगवान चित्रगुप्त का जयघोष

महराजगंज(हि.स.)। कायस्थ समाज ने सोमवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से कलम-दवात की पूजा की। इस दौरान भगवान चित्रगुप्त का जयघोष होता रहा।

  श्री चित्रगुप्त मंदिर महराजगंज, कायस्थ समाज मटकोपा, सिसवा, फरेन्दा, पिपरालला में भक्ति भाव से भगवान श्रीचित्रगुप्त की पूजा की गई। लोगों ने पूजा-अर्चना के कर भगवान चित्रगुप्त के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। पूजन की शुरुआत भगवान गणेश व मां दुर्गा की आराधना से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई। 
 चित्रगुप्त समाज के लोगों ने मां सरस्वती की भी आराधना की। यहां इकट्ठा हुए समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से कलम-दवात की पूजा की। सभी ने इष्ट देवता का नाम कागज पर लिखा। इसे भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति पर अर्पित किया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। 
 इस दौरान विनोद कुमार श्रीवास्तव,ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव,चंद्र प्रकाश,सुनील कुमार,मनीष, राजीव, शिव रतन, अमित, नील रतन, हिमांशु, सुधांशु, अमन, सोहम, अनय, आरसी लाल श्रीवास्तव जितेंद्र लाल, राकेश बिहारी, अभिषेक श्रीवास्तव आकाश, अशोक, राजेश सिन्हा अनिल, विपिन श्रीवास्तव,राधेश्याम श्रीवास्तव सहित पूरा कायस्थ परिवार उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular