Friday, May 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमेरठ: चोरी के कटे वाहनों के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

मेरठ: चोरी के कटे वाहनों के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। चोरी के वाहनों को काटने का गढ़ बने सोतीगंज में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने सोतीगंज में चोरी के वाहनों को खरीदने और बेचने वाले हाजी अबरार को गिरफ्तार किया। मौके से लग्जरी गाड़ियां, 51 गाड़ियों के इंजन के अलावा 20 वाहनों के चैसिस बरामद हुए।
सोतीगंज में चोरी के वाहनों को काटने के तिलिस्म को तोड़ने में पुलिस जुटी हुई है। मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र के बाद से पुलिस सक्रिय हुई है और सोतीगंज में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पुलिस को हाजी इकबाल के गोदाम से 50 इंजन और तीन गाड़ियां बरामद की थी। फॉरेंसिक लैब की जांच में इंजन और गाड़ियां फर्जी पाई गई है। इस पर इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
सोमवार को एएसपी कैंट डाॅ. इरज रजा ने सोतीगंज में छापा मारकर इकबाल के बेटे हाजी अबरार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वह अब तक दिल्ली-एनसीआर से चोरी हुए हजारों वाहन बेच चुके हैं। एएसपी बताया कि अबरार लग्जरी गाडियों की चोरी कर इंजन व चैसिस नम्बर बदल कर दूसरे राज्यों में बेचते थे। अबरार के पिता के हाजी इकबाल के घर एवं गोदाम पर छापा मारकर पांच लग्जरी गाड़ियां, 51 गाड़ियों के इंजन के अलावा 20 वाहनों के चैसिस, 30 अन्य गाड़ियों के कटे पार्टस बरामद हुए। फरार इकबाल और उसके दूसरे बेटे की तलाश में दबिश दी जा रही है। सोतीगंज में चोरी के वाहनों को काटने का धंधा नहीं चलने दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular