देश से जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हुआ : डॉ संजय निषाद

– मत्स्य मंत्री ने कहा, मछुआ कल्याण कोष से मछुआ समाज को मिलेगा सीधा लाभ

– उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना में 25 करोड़ का है बजट

सुलतानपुर(हि.स.)। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। मोदी ही एक मात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने कार्यों का हिसाब जनता के सामने प्रस्तुत किया। मोदी सरकार की लक्षित नीतियों और अंतिम व्यक्तियों तक पहुंच के कारण ही योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत सभी को मिल रहा है। बीते सालों में परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हुई है।

नगर के रामनरेश त्रिपाठी सभागार में सोमवार को आयोजित मत्स्य पालकों की बैठक से पूर्व प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डॉ0 निषाद ने कहा कि मोदी सरकार ने आधुनिक टेक्नोलॉजी, विजन और कार्यक्षमता के आधार पर हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं।

मत्स्य पालकों को संबोधित करते हुए श्री निषाद ने कहा कि पोर्टल पर प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना तथा मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विभिन्न परियोजाओं हेतु आनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाइट प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत निजी भूमि पर तालाब निर्माण, मत्स्य बीज हैचरी निर्माण, बायोफ्लाक पाॅण्ड, रियरिंग तालाब निर्माण, रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम, इन्सुलेटेड व्हीकल्स, मोटर साइकिल विद आइसबाॅक्स, थ्री-व्हीलर विद आइसबाॅक्स, साइकिल विद आइसबाॅक्स, जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र, मत्स्य आहार प्लान्ट, मत्स्य आहार मिल, केज संवर्धन, पेन संवर्धन, सजावटी मछली रियरिंग यूनिट, कियोस्क निर्माण, शीतगृह निर्माण, मनोरंजन मात्स्यिकी, डाइग्नोस्टिक मोबाईल लैब, मत्स्य सेवा केन्द्र एवं सामूहिक दुर्घटना बीमा सहित कुल 30 योजनाओं शामिल हैं। इस हेतु आनलाइन आवेदन 30 से 15 जून तक जारी हैं।

उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान कराया गया है।

दयाशंकर/मोहित

error: Content is protected !!