ताइवानी बौद्ध उपासक ने कुशीनगर में लगवाया 32 फुट ऊंचा अशोक स्तम्भ

– द लास्ट बुद्धा पार्क में लगेगी जीवक, आनन्द व सुभद्र की मूर्तियां

कुशीनगर (हि.स.)। कुशीनगर के ‘द लास्ट बुद्धा पार्क’ में शनिवार को अशोक स्तम्भ बनकर तैयार हो गया। यह कुशीनगर का पहला 32 फुट ऊंचा अशोक स्तम्भ है। 
ताइवान के बौद्ध उपासक प्रो जेम्स व्ही द लास्ट बुद्धा पार्क व स्तम्भ का निर्माण करा रहे हैं। इस पार्क में बुद्ध के प्रिय शिष्यों आनन्द, जीवक व सुभद्र की प्रतिमाएं भी स्थापित की जायेंगी। प्रो जेम्स परिवार सहित कुछ माह पूर्व कुशीनगर के पर्यटन पर आए थे। घूमने के दौरान उन्हें कहीं बौद्ध स्तम्भ व शिष्य आनन्द, जीवक व सुभद्र की प्रतिमाएं नहीं दिखी। तब उन्होंने स्थानीय बौद्ध भिक्षु भन्ते अशोक से बातचीत कर अपनी मंशा जाहिर की। 
श्रीलंकन बौद्ध विहार में द लास्ट बुद्धा पार्क बनाकर अशोक स्तम्भ व शिष्यों की प्रतिमा लगाने पर सहमति बनी। भन्ते अशोक ने बताया कि प्रो जेम्स पार्क विकसित करने का खर्च वहन कर रहे हैं। वह ताइवान से ऑनलाइन मार्गदर्शन देते हैं और कार्य की देखभाल करते हैं। जल्द ही शिष्यों की प्रतिमाएं भी लगेगी। जिससे यहां आने वाले लोगों को शिष्यों के कृतित्व, व्यक्तित्व व स्तम्भ के इतिहास की जानकारी हो सकेगी। पर्यटन विकास में इसकी कमी थी। जिसे प्रो जेम्स में महसूस किया।

error: Content is protected !!