Wednesday, May 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतहसीलदार समेत 37 नए कोरोना संक्रमित मिले

तहसीलदार समेत 37 नए कोरोना संक्रमित मिले

संवाददाता

संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को नायब तहसीलदार, चार कर्मचारी और छह पुलिस कर्मी समेत 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कुल मरीजों की संख्या 650 हो गई। गोरखपुर में इलाज के दौरान खलीलाबाद के बंजरिया निवासी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या नौ हो गई। यह जानकारी अपर एसीएओ डॉ. मोहन झा ने दी। खलीलाबाद तहसील के नायब तहसीलदार और कलेक्ट्रेट में कार्यरत चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते कलेक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया गया है। सभी का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यहां के रिकार्ड रूम का भी कर्मचारी पॉजिटिव आया है। इसे सील कर दिया है। वहीं महुली थाने के पांच पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। एक अन्य सिपाही पॉजिटिव आया है। सबसे अधिक 14 मरीज खलीलाबाद ब्लाक क्षेत्र में पाए गए हैं। इसी प्रकार सेमरियावां और नाथनगर में पांच-पांच, बघौली में तीन, मेहदावल, बेलहर और हैंसर में एक-एक लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा सात मरीज अन्य जिले के हैं। सभी मरीजों अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अस्पताल में भर्ती 12 मरीजों की शुक्रवार को छुट्टी हो गई है। 347 की जांच रिपोर्ट निगेटिव रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular