Wednesday, June 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचाय की दुकान पर फटा इंडक्शन, अस्पताल की डायलिसिस यूनिट जली

चाय की दुकान पर फटा इंडक्शन, अस्पताल की डायलिसिस यूनिट जली

मेरठ(हि.स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ अड्डे के पास चाय की दुकान में इंडक्शन फटने से आग लग गई। आग फैलने के कारण पास में स्थित अस्पताल की डायलिसिस यूनिट भी जल गई। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह से आगू पर काबू पाया। तब तक अस्पताल का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका था।

नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ अड्डे पर इंचौली निवासी शोएब की आशिक अली मार्केट में छत पर चाय की दुकान है। उसने दुकान बनाने में बांस का सहारा लिया है। ईद होने के कारण उसकी चाय की दुकान पर शुक्रवार की देर रात काफी लोग बैठे थे। शोएब इंडक्शन चूल्हे पर चाय बना रहा था। अचानक इंडक्शन चूल्हा फट गया और उसकी दुकान में आग लग गई और दुकान पर बैठे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग के चलते दुकान में रखे दो गैस सिलेंडर भी फट गए। इससे भड़की आग ने पास में स्थित मुस्कान अस्पताल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण अस्पताल की डायलिसिस यूनिट जल गई। इसके साथ ही अस्पताल में लगे एसी और अन्य सामान भी जल गए।

सूचना पर थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने रेत और पानी की सहायता से दमकल की आग बुझाने में सहायता की। कड़ी मेहनत के बाद दमकल को आग बुझाने में सफलता मिली। तब तक अस्पताल का लाखों रुपये कीमत का सामान जल गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय के अनुसार, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular