Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशघर से गायब हुए प्रेमी युगल के शव बबूल के पेड़ से...

घर से गायब हुए प्रेमी युगल के शव बबूल के पेड़ से लटके मिले

बांदा (हि.स.)। अतर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक और युवती का शव बबूल के पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटके मिले। वह दोनों घर से लापता चल रहे थे। ग्रामीणजन इसे आत्महत्या की बजाए हत्या से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुंदरिया पुरवा अंश अतर्रा ग्रामीण निवासी सुनील समदरिया (22) और चिमनी पुरवा मजरा अतर्रा ग्रामीण निवासी देशराज की 17 वर्षीय पुत्री आराध्या देवी शनिवार को घर से गायब हो गए। दोनों का शव रविवार सुबह लोधन पुरवा में नहर के किनारे बबूल के पेड़ पर लटके हुए मिले। शवों को देखकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। एक साथ दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। परिवार ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद उनकी हत्या की है और आत्महत्या का रूप देने के लिए शवों को पेड़ पर लटका दिया गया है। ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है।

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि शनिवार की रात युवक-युवती घर से निकले थे। आज दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले हैं। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। हमें इस मामले में तहरीर भी प्राप्त हो गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। जो भी मामला होगा जांच के बाद सामने आएगा।

अनिल

RELATED ARTICLES

Most Popular