Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को फेंककर हुए फरार

बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को फेंककर हुए फरार

कानपुर (हि.स.)। बिठूर थाना क्षेत्र के गोरहा गांव में रविवार की सुबह एक युवक का अर्धनग्न शव पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या करके शव को सूनसान क्षेत्र में फेंककर हत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

बिठूर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार सुबह गोरहा गांव के लोगों ने सूचना दिया कि एक युवक का अर्धनग्न शव गांव में पड़ा है। उसकी उम्र लगभग 39 वर्ष है। युवक सड़क के किनारे पेट के बल लेटा हुआ मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी दिख रहें है। युवक के शरीर पर नीली जीन्स मिली है। शव के पास गाढ़ी नीली जॉकेट, भूरे रंग के जूते और भूरे रंग की इनर हाथों में फंसी मिली है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पायी थी।

पुलिस को युवक के पास से मोबाइल, पॉवर बैंक, सिगरेट की डिब्बी पड़ी मिली। शव के पास पहियों के निशान भी मिले हैं। युवक के दाएं हाथ की कलाई आधी कटी हुई है और हड्डियां टूटी हुईं थीं। साथ ही बाएं पैर की हड्डी भी टूटी हुई दिखी है। पुलिस घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। उसकी पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की कहीं दूसरे स्थान पर हत्याकर शव को ठिकाने लगाने की नियत से किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular