गौतमबुद्ध नगर । ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रखे गए करोड़ का कथित काला धन व सोना चोरी करने के मामले में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शुक्रवार को 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 13 किलो सोना तथा एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के कागजात व 57 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान पुलिस को कई चैंकाने वाले तथ्य पता चला है। बताया जाता है कि जिस फ्लैट में चोरी हुई थी वहां पर 35 करोड़ से ज्यादा की नकदी, व भारी मात्रा में सोना रखा था। इन चोरों ने करीब 7 करोड़ रुपए की नगदी व 40 किलो के आसपास सोना चोरी किया, उसके बाद अगली बार चोरी करने की नियत से वहां रखी नगदी व सोना छोड़कर चले आए। चोरों द्वारा छोड़ी गई नगदी तथा सोना उक्त फ्लैट की रखवाली करने वाला नौकर गोपाल लेकर फरार हो गया है।
गौतमबुद्ध नगर : चोरी का करोड़ों का कालाधन व सोना बरामद, छह गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
