Sunday, June 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गोदाम में भीषण आग से करोड़ों का सामान जला

 गोदाम में भीषण आग से करोड़ों का सामान जला

मेरठ (हि.स.)। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित वेयर हाउस में सोमवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर करोड़ों का बाल पुष्टाहार जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को आग बुझाने में सात घंटे लग गए।

बागपत रोड पर मेट्रो मॉल के सामने वेयर हाउस में बाल पुष्टाहार का गोदाम बना हुआ है। यहां से आंगनबाड़ी केंद्रों पर दाल दलिया और तेल वितरण किया जाता है। उसके बराबर में ही दो बीयर के गोदाम है। सोमवार की सुबह बाल पुष्टाहार के गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया तो सुरक्षा गार्डों ने मैनेजर कपिल को इसकी सूचना दी। मैनेजर ने मौके पर आकर दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। दमकल की गाड़ियों के पहुंचने तक बीयर के दोनों गोदामों में भी आग फैल गई। भयंकर आग फैलने पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इन गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगभग सात घंटे लग गए। आग से करोड़ों रुपए का सामान जल गया।

बाल पुष्टाहार वेयर हाउस के संचालक दीप डोगरा के अनुसार, वेयर हाउस से मेरठ जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दाल, दलिया और तेल की आपूर्ति की जाती थी। गोदाम के अंदर सामान से भरा कंटेनर भी जल गया।

टीपीनगर थाना प्रभारी संतशरण ने बताया कि आग से बाल पुष्टाहार और बीयर का गोदाम भी जल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कुलदीप/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular