जौनपुर (हि.स.)। जिला प्रशासन व पुलिस नद्वारा गैंगस्टर व इनामी अपराधियों की संपत्ति जब्त करने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में रविवार को केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शातिर अपराधी अश्वनी सिंह द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति एक मकान अनुमानित कीमत 50 लाख को रुपये पुलिस ने धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने की मुनादी कराते हुए जब्त किया।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजकरन ने बताया कि इस प्रकार के कदम से अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त है। आगे भी अपरधियों के विरुद्ध इस तरह के कदम उठाए जाएंगे।
गैंगस्टर की 50 लाख की संपत्ति जिला प्रशासन ने की कुर्क
RELATED ARTICLES
