Saturday, September 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगर्भवती महिला का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, हत्या का आरोप

गर्भवती महिला का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, हत्या का आरोप

हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र के परछा गांव में रविवार को एक महिला का संदिग्ध अवस्था में आग से झुलसा शव मिला है। मृतका के परिजनों ने हत्या करने के आरोप लगाते हुये थाने में ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 
पड़ोसी जनपद महोबा के खरेला गांव निवासी राजू अहिरवार ने आज बताया कि जरिया थाने के परथा गांव निवासी उसकी मौसेरी बहन रज्जों (22) पुत्री सीताराम अहिरवार ने डेढ़ साल पहले घर से भाग कर सरीला निवासी रामू अहिरवार से शादी की थी। जब तक परिजनों को उसका पता चला वह गर्भवती हो गयी थी। इसके बाद उन्होंने दोनों के रिश्ते को स्वीकार लिया था।
 उसने बताया कि शादी के कुछ समय बाद पति पत्नी में विवाद होने लगा। ससुराली जनों के उत्पीड़न से परेशान होकर रज्जों एक माह पहले मायके आ गयी थी। शनिवार को रज्जों का पति व अन्य ससुराली जन गांव आये और खेतों पर मिलने के लिये बुलवाया। रज्जों अपने छोटे भाई के साथ पति से सुलह की उम्मीद पर खेत पहुंची जहां ससुराली जनों ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट कर दी। इससे अपमानित रज्जों रोते-रोते घर पहुंची। राजू अहिरवार ने बताया कि ससुराली जनों की पिटाई से क्षुब्ध बहन ने केरोसिन छिड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया है।
 घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता सीताराम अहिरवार ने बताया कि पुत्री की हत्या की गयी है जिसकी तहरीर थाने में दे दी गयी है। जरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular