Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर की प्रमुख सड़कों को ग्रीन और क्लीन बनाने के लिए सर्वे...

कुशीनगर की प्रमुख सड़कों को ग्रीन और क्लीन बनाने के लिए सर्वे शुरू के लिए सर्वेक्षण शुरू

कुशीनगर (हि.स.)। कुशीनगर की प्रमुख सड़कों को साफ-सुथरा एवं प्रदूषण मुक्त कर ग्रीन एवं क्लीन बनाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे की जिम्मेदारी निजी आर्किटेक्ट फर्म को दी गई है। आर्किटेक्ट की टीम ने शुक्रवार से चिह्नित स्थलों पर ड्रोन आदि उपकरण लगा सर्वे कार्य शुरू कर दिया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा की पहल पर कसया गांधी चौक से देवरिया रोड पर फ्लाईओवर तक सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। पड़रौना रोड पर क़साडा चौक से लेकर अमिय तिराहा होते हुए गांधी चौक तक की सड़क योजना में शामिल है। गोरखपुर रोड पर गांधी चौक से लेकर बैनेट क्लब तक की सड़क भी योजना में शामिल है। क़साडा चौक, अमिय तिराहा एवं गांधी चौक को बड़े शहरों के चौक की तर्ज पर निखारा जाएगा। पड़रौना रोड पर एक ग्रीन पार्क भी विकसित किया जाना है। आर्किटेक्ट फर्म सर्वे कर रही रही है इन सभी रूट पर परियोजना के तहत कहां क्या किया जा सकता है। दरअसल इस पूरी परियोजना में पथवे, फौव्वारे, विक्टोरियन एवं नियोन लाइटें, लैंडस्केपिंग आदि के कार्य किए जाने हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने परियोजना में नगरपालिका परिषद, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और लोनिवि को शामिल किया है। स्वीकृति के बाद तीनों विभाग अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार कार्य कराएंगे। इस सम्बंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्त ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिले निर्देश के मुताबिक सर्वे कार्य कराया जा रहा है। नगर को स्वच्छ, सुंदर, प्रदूषण मुक्त एवं सुव्यवस्थित यातायात के लिए यह योजना बन रही है।

क्लीन ग्रीन सिटी योजना के तहत पुरानी फाजिलनगर रोड पर स्थित पोखरा एवं भलुही मदारी पट्टी में स्थित पोखरा को सरोवर की तर्ज विकसित किया जाएगा। आर्किटेक्ट फर्म इसे रमणीक स्थल बनाने की योजना तैयार करेगी। जल संरक्षण के साथ साथ पौधरोपण, घाट, सीढ़िया आदि बनाकर यहां बोटिंग भी कराई जायेगी। दोनों स्थल लुभावन पिकनिक स्पॉट के तौर पर देखने को मिलेंगे।

गोपाल

RELATED ARTICLES

Most Popular