Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : रशियन महिला से रेप के आरोपी कर्नल का परिवार आईजी...

कानपुर : रशियन महिला से रेप के आरोपी कर्नल का परिवार आईजी से मिले

परिवारीजनों आईजी से प्रकरण की जांच दोबारा कराए जाने की मांग की
कानपुर (हि.स.)। रेप के आरोपी कर्नल के परिवारीजन आईजी से मिले और आरोप लगाते हुए बताया कि कर्नल को साजिशन फंसाया गया है। परिवारीजनों ने आईजी से मिलकर तहरीर देते हुए पूरे मामले की दोबारा जांच कराने की मांग की हैं। आईजी ने जांच कर कार्यवाही की बात कहीं हैं।
आपको बताते चले कि, बीते दिनों रशियन मूल निवासी महिला ने कर्नल नीरज गहलोत पर पार्टी देने के बहाने अपने कैंट स्थित आवास पर बुलाया था। महिला का आरोप था कि उसके पति को शराब पिलाकर पति को बेहोश कर दिया था। उसके बाद जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। जब महिला ने रेप का विरोध किया तो कर्नल ने उसे जमकर पीटा। महिला के पति को होश आया तो वह आपत्तिजनक हालत में पड़ी थी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने कैंट थाने जाकर आरोपी कर्नल के खिलाफ रेप किए जाने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने आरोपी कर्नल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कर्नल के जेल जाने के बाद से उनके परिवारीजन लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहें हैं और कर्नल के निर्दोष होने की बात कह रहे हैं। 
इसी क्रम में मंगलवार को कर्नल के परिवारीजन पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र (आईजी रेंज) मोहित अग्रवाल से मिले। कर्नल की बड़ी बहन ने आईजी को बताया कि रशियन महिला भाई से व्हाटसप पर चैटिंग करती थीं। महिला कर्नल से फोन पर बात करती थीं। पहले भी कई बार महिला भाई से मिलने के लिये आया करती थीं।जिसकी कुछ फोटो भी परिवारीजनों ने आईजी को दी। वहीं परिवारीजनों ने आईजी को बताया कि महिला के फोन पर कुछ कॉल को रिकॉर्डिंग भी हैं जिससे यह साबित हो सकता हैं कि कर्नल निर्दोष हैं। 
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि रेप के आरोपी कर्नल के परिवार के लोग मिलने आये थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नल निर्दोष हैं और कुछ साक्ष्य भी लाये थे। परिवार द्वारा जो साक्ष्य पुलिस के सामने पेश किए गए हैं। उनकी भी जाँच के लिए सीओ कैंट को सौंप दिए गए हैं। पूरे मामले में महिला के बयान ही सर्वोपरि हैं। फिर भी परिवारजनों के द्वारा जो साक्ष्य दिए गए हैं। उनकी भी जांच कराई जा रहीं हैं। जांच में जो भी निकलता हैं उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular