Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर में जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

कानपुर में जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

– जीत को लेकर दिख रहा था गजब का उत्साह

कानपुर (हि.स.)। केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने व जानकारी देने के लिए भाजपा द्वारा विगत 19 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा शुरु की गई थी। झांसी से शुरु हुई यात्रा कानपुर देहात होते हुए रविवार को कानपुर नगर पहुंची। कानपुर दक्षिण में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तो वहीं जनता ने फूल बरसाकर अपनी सहमति जताई।

झांसी से शुरु की गई जनविश्वास यात्रा के रविवार को भाजपा दक्षिण जिले मे पहुंचने पर जगह-जगह भाजपाईयों ने गगनभेदी नारों के साथ पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। भाजपा दक्षिण जिले में पहुंची जनविश्वास यात्रा के रात्रि में ठहराव के बाद रविवार को यात्रा पुनः प्रारंभ हुई। लगभग एक किलोमीटर लंबी जनविश्वास यात्रा में चौपहिया वाहनों के आगे-आगे स्कूटर-मोटरसाइकिल पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हाथों में भाजपाई झंडे थामे चल रहे थे। यात्रा के बीच में रथनुमा भाजपा के झंडे बैनरों से सुसज्जित वाहन में जिस विधानसभा में यात्रा पहुंची वहां के विधायक रथ पर सवार हो लिए। शहर के दक्षिण इलाके मे तो यात्रा का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

दक्षिण के प्रमुख चौराहों नंदलाल, चावला पर यात्रा को निकलने में घंटों लग गए। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में रथ पर आगे भाजपा दक्षिण जिले की अध्यक्ष डा.बीना आर्या पटेल के साथ विधायक महेश त्रिवेदी थे। रथ पर माइक थामे अध्यक्ष डा.पटेल भाजपा सरकारों में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए चल रही थी। चावला मार्केट चौराहे पर जैसे ही यात्रा पहुंची तो भाजपाईयों का हुजूम यात्रा के स्वागत को उमड़ पड़ा। यहां भाजपाइयों ने जोरदार नारेबाजी कर यात्रा का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। यहां स्वागत के लिए भाजपाइयों ने चौराहे को रंगबिरंगी गुब्बारे से भी सजा रखा था। यात्रा यहां से पापुलर धर्मकांटा चौराहा को बढ़ गई।

चावला चौराहे पर यात्रा का पार्षद नवीन पंडित, प्रकाश वीर आर्य, सरदार हरप्रीत सिंह,अरूण कुमार बाजपेयी,राजेश सेठी, राजीव अवस्थी, दिव्यांशु बाजपेयी, देवेन्द्र सब्बरवाल, सरदार हरजिंदर पाल सिंह लांबा, शालू आर्या आदि ने स्वागत किया।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular