मुजफ्फरनगर ( हि.स.)। उत्तर प्रदेश की पहली स्पोर्टस यूनिवर्सिटी के रूप में मेजर ध्यानचन्द खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर में भारी उत्साह नजर आया। मुजफ्फरनगर से सलावा रैली स्थल तक एक उत्साहित जन सैलाब भगवा ध्वज के साथ नजर आया। जिससे हाइवे पर भारी जाम रहा।
मुजफ्फरनगर से बड़ी संख्या में जनता ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए मोदी की जनसभा में अपनी उपस्थिति अंकित कराई। प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल समर्थकों को बसों के माध्यम से जनपद से विदा करते हुए नजर आये। जनपद से सैंकड़ों बसों से हजारों कार्यकर्ता और आम जनता मोदी-जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए सलावा पहुंचे। इस दौरान रैली में जाने वाले वाहनों के लिए जिला प्रशासन ने एक अलग रूट तय किया था। जिस पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े रहे।
राजेन्द्र कौशिक
