Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : जनसेवा केंद्र से चोर बटोर ले गए माल

कानपुर : जनसेवा केंद्र से चोर बटोर ले गए माल

कानपुर(हि.स.)। चौबेपुर में चोरों ने जनसेवा केंद्र व मोबाइल शॉप को निशाना बनाकर हजारों  का माल पार कर दिया। शनिवार सुबह जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
चौबेपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि बंदी माता रोड के सामने शराब ठेके के बगल में बाबा मार्केट में जनसेवा केंद्र व सांई मोबाइल एवं इंटरनेट के नाम से दुकान है। आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। यह सुनते ही उनके होश उड़ गए। चोरी का संदेह होने पर वह मौके पर पहुंचे। दुकान के अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ था। दो प्रिंटर, लैपटॉप और हार्ड डिस्क और नगदी गायब थी। चोरी गए माल की कीमत हजारों रुपये है। 
घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पीड़ित से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इलाकाई लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई चोरियां हो चुकी है लेकिन खुलासा अब तक नहीं हुआ। इसके बाद भी पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular