Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News : विशेश्वरगंज प्रधान डाकघर में डाकियों ने किया प्रदर्शन, कार्यक्षेत्र...

UP News : विशेश्वरगंज प्रधान डाकघर में डाकियों ने किया प्रदर्शन, कार्यक्षेत्र कम होने से नाराज

वाराणसी(हि.स.)। डाक विभाग के डाकियों ने शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर विशेश्वरगंज स्थित प्रधान डाकघर में बारिश के बावजूद जमकर प्रदर्शन किया। नेशनल यूनियन पोस्टमैन एवं एमटीएस ग्रुप डी वाराणसी पूर्वी मंडल के बैनर तले जुटे डाकियों ने पोस्ट मास्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
प्रदर्शन में शामिल पोस्टमैनों ने कहा कि पोस्टमास्टर ने उनके बीट (कार्यक्षेत्र)में कटौती कर दी है। इसको लेकर उनकी अफसरों से बातचीत भी हुई। लेकिन कोई ठोस पहल नही हुइ। डाकियों के कामधाम बंद कर देने से प्रधान डाकघर में कामकाज पर भी असर देखने को मिला। लेकिन कोरोना के चलते लागू सप्ताहांत बंदी और बारिश के चलते ग्राहक न के बराबर दिखे। शहर के अन्य डाकघरों में कार्य चलता रहा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular