Monday, April 20, 2026
Homeमनोरंजनकरण जौहर ने शायराना अंदाज में बताई फिल्म 'रॉकी और रानी की...

करण जौहर ने शायराना अंदाज में बताई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज डेट

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज डेट मेकर्स ने तय कर दी है।फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्ममेकर करण जौहर ने शायराना अंदाज में पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

करण जौहर ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ सेल्फी शेयर करते हुए लिखा-‘इतना जोश और जज्बाती जवानी, प्रीतम की धमकेदार धुन भी सुनानी, गरम धर्म का स्वैग तो देखो, बस हमारी पसंदीदा जया जी की तस्वीर मत खींचो ! अब उनकी बेशुमार तरीफ करनी है लाज़मी , इकलौती शबाना आज़मी! रॉकी के रूप में और फिर गुच्ची में लिपटा रणवीर, आशिक जॉकी की तरह इश्क के घोडे पे सवार! इस कहानी में बॉक्स ऑफिस की महारानी हमारी आलिया रानी, क्या फिर बन जाएगी दुल्हनिया? सबका करे आप इंतजार में, हम आपका इश्क वाला प्यार जीतने के लिए जल्द ही आ रहे हैं# रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी, 2023 को !’

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कहानी एक प्रेम कहानी पर आधारित होगी। यह दूसरा मौका है जब रणवीर और आलिया एक बार फिर से बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। निर्देशक के तौर पर करण जौहर इस फिल्म से पांच साल बाद कमबैक कर रहे हैं। फिल्म को अपूर्व मेहता और करण जौहर संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म गली बॉय के बाद रणवीर और आलिया की जोड़ी इस फिल्म में क्या कमाल दिखाती है ।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular