Saturday, April 18, 2026
Homeमनोरंजन'बवाल' के सेट पर सेलिब्रेट हुआ वरुण धवन का जन्मदिन

‘बवाल’ के सेट पर सेलिब्रेट हुआ वरुण धवन का जन्मदिन

फिल्म अभिनेता वरुण धवन का आज जन्मदिन है लेकिन इस बार वरुण धवन अपने इस खास दिन पर अपने घर-परिवार से दूर अपनी आगामी फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग में व्यस्त है। इस खास दिन पर फिल्म की पूरी टीम ने सेट पर वरुण का बर्थडे सेलिब्रेट करके वरुण के लिए इस दिन को खास बना दिया। इस सेलिब्रेशन से जुड़ी एक तस्वीर वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा- ‘ये मेरा कोई 16 साल वाला जन्मदिन नहीं है लेकिन इस बर्थ डे पर काम करते हुए खुशी हो रही है। पिछले दो जन्मदिन घर पर बिताए हैं, ऐसे में अब सुबह 5:30 बजे उठकर नितेश तिवारी के सेट पर रिपोर्ट करना मुझे अच्छा लगा है। फिल्म ‘बवाल’ को लेकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है। ‘जुग-जुग जियो’ और भेड़िया भी रिलीज के लिए तैयार है।’

अभिनेता के इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि साल 2022 उनके लिए बहुत स्पेशल है। उनकी तीन फ़िल्में रिलीज के लिए तैयार हैं और इसे लेकर वह काफी उत्साहित है। वहीं वरुण के इस पोस्ट पर फैंस एवं सेलिब्रिटी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular