Wednesday, July 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएटा के युवक का शव मिला, गोली मारकर हत्या

एटा के युवक का शव मिला, गोली मारकर हत्या

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना एका क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को एक युवक का शव पड़ा मिला है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक शनिवार को घर से कोर्ट तारीख जाने की कहकर निकला था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लायी है और मामले की जांच में जुट गई है।

थाना एका क्षेत्र के गांव नगला पीपरिया में ग्रामीणों ने रविवार को जव एक युवक का शव पड़ा देखा तो वह सन्न रह गये। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। मृतक की पहचान जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव घूर गड्डा निवासी दिनेश कुमार (32) पुत्र तेज सिंह के रूप में की गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि दिनेश शनिवार को जानलेवा हमले के एक मुकदमे में तारीख करने एटा आया था। जिसके बाद वह घर नही लौटा। उसकी तलाश की जा रही थी तभी उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाई है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष एका का कहना है कि युवक का शव मिला है। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों द्वारा तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular