Sunday, May 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी

उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चुनाव को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी

– अब 05 मार्च को होगी नाम, निर्देशन, पत्रों की वापसी 

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने सुन्नी सेंट्रल बोर्ड के चुनाव को लेकर आंशिक संशोधन किया है। इस सम्बन्ध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम के अंतर्गत अब नाम, निर्देशन, पत्रों की वापसी 05 मार्च को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक हो सकेगी। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 7 मार्च 2021 को पूर्वाह्न 8ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक होगा। मतगणना 7 मार्च को अपराह्न 4ः00 बजे से होगी, उसी दिन 7 मार्च को ही मतगणना समाप्त होने के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular