Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउद्यमियों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण: दीपक मीणा

उद्यमियों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण: दीपक मीणा

मेरठ, 06 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि उद्यमी और उनकी औद्योगिक इकाई की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने उद्यमियों के सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा सोमवार को आईआईए भवन मेरठ में सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में जिलाधिकारी दीपक मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा आईआईए की ओर से नामित निवेशक उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों द्वारा मेरठ के औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की नगर निगम एवं एनसीआरटीसी आरआरटीएस से संबंधित विविध समस्याओं जल निकासी, जर्जर सडकें, लंबित पड़ी हुई निर्माणाधीन सडकें, गृह कर नियमानुकूल न होना तथा प्रदूषण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में उद्यमियों को आने वाली समस्या आदि के बारे में जिलाधिकारी को बताया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित उद्यमियों को आश्वस्त किया गया कि उद्यमी और उनकी औद्योगिक इकाई की समस्याओं का निस्तारण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सहायक नगर आयुक्त को उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यम और उद्यमी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, अभी हाल ही में उप्र सरकार द्वारा मनाई गई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मेरठ के उद्यमियों ने भाग लिया। सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन कृत संकल्पित है। मेरठ में उद्यमियों और उद्योगों के उत्थान के लिए प्रत्येक स्तर पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा मोहकमपुर में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, आईआईए अध्यक्ष सुमनेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular