Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइविवि में फीस वृद्धि को लेकर आत्मदाह का प्रयास

इविवि में फीस वृद्धि को लेकर आत्मदाह का प्रयास

प्रयागराज(हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर मामला गर्म है। सोमवार को इस आंदोलन में शामिल छात्रों पर पुलिस कार्यवाही के विरोध में एक छात्र ने आत्मदाह का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

सोमवार को छात्र आदर्श भदौरिया ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह से उसे पकड़ा और आग लगाने से रोका। इस घटना के बाद छात्र भड़क गये और हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने बाहर निकल कर सड़क जाम कर दिया, लेकिन पुलिस ने छात्रों के इस प्रयास को विफल कर दिया। विश्वविद्यालय में सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवान परिसर को घेरे हुए हैं। इस दौरान सीओ कर्नलगंज ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सारी जानकारी देते हुए आने का अनुरोध किया। इसके बाद परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular