प्रदीप पांडेय
गोंडा।
सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने थाना के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय व फोर्स के संग इटियाथोक कस्बे व बाजार में शनिवार शाम को पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा का अहसास कराया। पुलिस ने संदिद्घ वाहनों एवं व्यक्तियों को रोककर उनकी जांच पड़ताल भी की। प्रभारी निरीक्षक ने दुकानदारों से कहा की किसी प्रकार की दिक्कत होने पर या किसी घटना दुर्घटना पर तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दे। बाजार के लोगों ने इसे पुलिस का सही कदम बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नववर्ष के आगमन पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने व क्राइम कंट्रोल करने के उद्देश्य से पैदल गश्त किया गया।
